{"_id":"653bf9e2896462a43800ab55","slug":"action-on-encroachment-in-the-city-more-than-50-street-vendors-removed-two-offices-seized-mandi-news-c-90-1-ssml1025-11805-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शहर में अतिक्रमण पर कार्रवाई, 50 से अधिक रेहड़ियां हटाईं, दो जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शहर में अतिक्रमण पर कार्रवाई, 50 से अधिक रेहड़ियां हटाईं, दो जब्त
विज्ञापन
मंडी नगर निगम के मंगवाई वार्ड में अबैघ रूप से लगी रेहडी़ को गाडी में डालते नगर निगम के कर्मचारी
मंडी। नगर निगम मंडी की टीम ने मंडी शहर में सड़क के किनारे अनाधिकृत ढंग से लगाई गईं 50 से अधिक रेहड़ियां हटाईं। वहीं, आनाकानी करने वाले दो लोगों की रेहड़ियां जब्त भी की गईं। निगम की इस कार्रवाई से अवैध रूप से रेहड़ी लगा रहे लोगों में हड़कंप मचा रहा। अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ियों से सुंदरता खराब हो रही थी। वहीं, यातायात व्यवस्था भी बिगड़ रही थी। विभागीय कार्रवाई के चलते कई लोगों ने अपनी रेहड़ियों को शहर की गलियों में छिपा दिया। ताकि वे कार्रवाई से बच सकें।
शहरवासी लगातार निगम कार्यालय में बार-बार शिकायतें दर्ज करवा रहे थे कि कुछ लोग शहर की सड़कों पर अनाधिकृत ढंग से रेहड़ियां लगा रहे हैं। इससे आवाजाही में मुश्किलें पेश आ रही हैं। वहीं, यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है शुक्रवार को निगम की टीम ने विश्वकर्मा चौक से होते हुए मंगवाई, पुल घराट, बाईपास से बस स्टैंड, भ्यूली और पुरानी मंडी से विक्टोरिया पुल तक कार्रवाई करते हुए करीब 60 रेहड़ियों को हटाया। इस दौरान दो रेहड़ीधारकों द्वारा आनाकानी करने पर उनकी रेहड़ियों को जब्त कर लिया गया है।
नगर निगम के सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने बताया कि फुटपाथ और सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई जा रही रेहड़ियों को हटाया गया है। नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई गई है। इसी के साथ दोबारा इस तरह रेहड़ी न लगाने की हिदायत रेहड़ीधारकों को दी गई है।