फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ACPS scheme should be reinstated, allowances should be given on the lines of Punjab.

Mandi News: एसीपीएस स्कीम को दोबारा किया जाए बहाल, पंजाब की तर्ज पर दिए जाएं भत्ते

Mon, 10 Jun 2024 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
ACPS scheme should be reinstated, allowances should be given on the lines of Punjab.
कनिष्ठ अभियंता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समक्ष उठाई मांगें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। कनिष्ठ अभियंताओं ने एसीपीएस स्कीम (अस्योरड कैरियर प्रोसेशन स्कीम) को दोबारा बहाल करने की मांग की है। इसके मुताबिक 10 व 20 वर्ष के उपरांत बढ़ा हुआ वेतन मिलता था। छठे वेतन आयोग के उपरांत इस योजना को बंद कर दिया है। ऐसे में जिन कनिष्ठ अभियंताओं को 3 जनवरी 2022 के बाद इसका लाभ मिलना था वह इसका लाभ लेने से वंचित रह गए, क्योंकि स्कीम बंद कर दी गई।

कनिष्ठ अभियंता संघ ने मांग उठाई है कि इस योजना को बहाल करके इस वर्ग को लाभ दिया जाए। दरअसल हिमाचल लोक निर्माण विभाग कनिष्ठ अभियंता संघ मंडी जोन का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से परिधि गृह मंडी में मिला। उन्हें मांग पत्र सौंपकर संघ की विभिन्न समस्याओं और मांगाें के बारे उन्हें अवगत करवाया। संघ ने मांग रखी कि इस वर्ग को पंजाब की तर्ज पर पेट्रोल आदि भत्ते दिए जाएं और सहायक अभियंताओं के रिक्त पदों को शीघ्र पदोन्नति से भरा जाए। उपमंडल स्तर पर सर्वेयरों के रिक्त पदों को भी शीघ्र भरा जाए और अधिशाषी अभियंता की पदोन्नति के लिए 8 वर्ष के अनिवार्य सेवाकाल को कम करके पहले की तरह 5 वर्ष किया जाए। संघ के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उनकी जायज मांगों पर विचार कर पूरा किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देव राज ठाकुर, उपाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, साहिल ठाकुर, कोषाध्यक्ष तनवी भारद्वाज, प्रबंध सचिव आकाश चौहान, सह सचिव राज कुमार, प्रेस सचिव विकास गुलेरिया, प्रेरणा गुलेरिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed