फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Achievement: Ashish Vaidya of Mandi got four patents in America

उपलब्धि: मंडी के आशीष वैद्य ने अमेरिका में हासिल किए चार पेटेंट

Tue, 19 Nov 2024 10:36 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Nov 2024 10:36 AM IST
सार

मंडी जिले के आशीष वैद्य ने अमेरिका में चार पेटेंट हासिल किए हैं। दो और पेटेंट भी दायर किए हैं। आशीष ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और जेनरेटिव एआई के क्षेत्र में प्रतिष्ठित वैश्विक विशेषज्ञ के रूप में पहचान बनाई है। 

विज्ञापन
Achievement: Ashish Vaidya of Mandi got four patents in America
मंडी के आशीष वैद्य - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के आशीष वैद्य ने अमेरिका में चार पेटेंट हासिल किए हैं। दो और पेटेंट भी दायर किए हैं। आशीष ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और जेनरेटिव एआई के क्षेत्र में प्रतिष्ठित वैश्विक विशेषज्ञ के रूप में पहचान बनाई है। मंडी के बंगला मोहल्ला निवासी आशीष (36) मौजूदा समय में अमेरिका स्थित अमेजन कंपनी के एलेक्सा ऑडियो में प्रिंसिपल इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी विशेषज्ञता तकनीकी क्षेत्रों एंटरप्राइज ऑपरेटिंग सिस्टम, फाइल ट्रांसफर प्रोटोकॉल, मोबाइल और वियरेबल एप्स, विज्ञापन, भाषा अनुवाद, क्लाउड में बड़े पैमाने पर वितरित सिस्टम और उन्नत एआई तकनीकों में है। 2008 में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) में डिग्री के साथ स्नातक करने के बाद उन्होंने नोवेल इंक में अपने कॅरिअर की शुरुआत की। आशीष 2014 में संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थानांतरित हो गए। वर्तमान में वह एलेक्सा के ऑडियो सिस्टम का नेतृत्व कर रहे हैं। आशीष को 2024 आईईईई की सीनियर सदस्यता मिली है। 

विज्ञापन



ये हैं आशीष वैद्य के कराए गए पेटेंट
कोलबोरेटिवे डिसिजन मेकिंग : वितरित सिस्टम में निर्णय लेने को क्रांतिकारी रूप से बदलना। माइक्रोसॉफ्ट और आईबीएम जैसी वैश्विक कंपनियों द्वारा उद्धृत।
सिस्टम कॉन्फगरेशन ऑप्टिमाइजेशन : बड़े पैमाने पर क्लाउड सिस्टम के लिए फाइल तुलना को पुनर्परिभाषित करना। नेटफ्लिक्स और एचपी जैसी दिग्गज कंपनियों द्वारा उद्धृत।
विज्ञापन

स्क्रीन एरिया डिटर्मिनेशन : अमेजन के सॉफ्वेयर डेवलपमेंट किट के लिए उपयोगकर्ता इंटरफेस डिजाइन को अनुकूलित करना, जो वैश्विक स्तर पर एप्स को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिंक करेक्शन सिस्टम्स : एट्रीब्यूशन और धोखाधड़ी की रोकथाम को बढ़ाना, जिसे गूगल और अमेरिकन एक्सप्रेस जैसी कंपनियों ने व्यापक रूप से मान्यता दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed