{"_id":"6155f8588ebc3e0def3d94e6","slug":"accused-woman-her-lover-sent-on-remand-in-sarkaghat-mandi-mandi-news-sml385718333","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी महिला, उसके प्रेमी को रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी महिला, उसके प्रेमी को रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। क्षेत्र की नबाही पंचायत के बस्थला में पति को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी महिला और एक अन्य आरोपी जो महिला का प्रेमी बताया जा रहा है, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उनको दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। बता दें कि नबाही पंचायत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कलह के चलते जहर खाकर जान दे दी थी।
मृतक के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि मृतक की पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध था, जिसके चलते उसके भाई ने आत्महत्या की है। संवाद