{"_id":"61bb7b220ce1713ce17e33f2","slug":"accused-of-sending-obscene-messages-arrested-through-honey-trap-mandi-news-sml393661224","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी हनी ट्रैप के जरिये किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी हनी ट्रैप के जरिये किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। फेक आईडी बनाकर महिलाओं को अश्लील मैसेज करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को हनी ट्रैप के जरिए पकड़ा है। मंडी की जिस महिला को आरोपी ने मैसेज भेजा था, पुलिस ने उसी महिला को ढाल बनाकर उसे पकड़ लिया। महिला के कहने पर वह तुरंत अमृतसर से मंडी पहुंच गया और पुलिस ने इसे धर दबोचा।
सदर थाना और मंडी जिला पुलिस की आईटी सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम धीमान ने शातिर को पकड़ने के लिए ऐसा जाल बिछाया कि आरोपी उसमें फंस ही गया। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय राजवीर सिंह निवासी तरनतारन, अमृतसर के रूप में हुई है।
आरोपी ने मंडी की एक महिला को अश्लील मैसेज भेजे तो उस महिला ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत बीते महीने आईटी एक्ट के तहत दर्ज हुई थी। जांच का जिम्मा इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम धीमान को दिया गया था। पुरुषोत्तम धीमान ने आरोपी को पकड़ने के लिए शिकायतकर्ता महिला को ही अपनी ढाल बनाया। महिला के माध्यम से आरोपी को मंडी आने का प्रलोभन दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी भी महिला से मिलने के लिए अमृतसर से मंडी आ पहुंचा। जैसे ही आरोपी युवक मंडी पहुंचा तो पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस अधीक्षक मंडी विवेक चैहल ने मामले की पुष्टि की है। संवाद