फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accused in 4 kg hashish case on two-day police remand

Mandi News: 4 किलो चरस मामले में आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Wed, 15 Apr 2026 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Accused in 4 kg hashish case on two-day police remand
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के पुंघ फोरलेन पर 4 किलो 32 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए पंजाब के दोनों आरोपियों को सुंदरनगर कोर्ट ने मंगलवार को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड मिलने के बाद अब दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि इतनी बड़ी मात्रा में चरस कुल्लू के किस तस्कर से खरीदी गई और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस को शक है कि दोनों पेडलर हैं और इनके पीछे अंतरराज्यीय नशा माफिया सक्रिय है।पुलिस चरस के साथ पकड़ी हरियाणा नंबर की कार के मालिक भी पूछताछ करेगी। इसके अलावा बैंक खाते और मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही हैं। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों का क्राइम रिकॉर्ड भी इनके स्थानीय थाने से तलब कर रही है। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने कहा कि सुंदरनगर पुलिस इस साल की सबसे बड़ी खेप के नेटवर्क को तोड़ने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed