{"_id":"56a9c8c1b14731056922448b85e933ae","slug":"accused-arrested-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसोग पुलिस ने यूपी से पकड़ा लूट का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करसोग पुलिस ने यूपी से पकड़ा लूट का आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
करसोग पुलिस ने ट्रक ड्राइवर से लूटपाट करने वाले आरोपी को यूपी के
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर से दबोचा है। आरोपी को कोर्ट से पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला
है। पुलिस आरोपी से गहनता पूछताछ करने में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार 11 जनवरी को उक्त आरोपी ने एक ट्रक ड्राइवर से लूटपाट कर 47 हजार रुपये व अन्य सामान छीन लिया था। इसकी शिकायत पीड़ित ने करसोग पुलिस में दर्ज करवाई थी।
इसके बाद आरोपी भूमिगत हो गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को यूपी से गिरफ्तार किया। करसोग पुलिस थाना प्रभारी सुनील ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।