फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accusation of not taking action on complaint

Mandi News: शिकायत पर कार्रवाई न करने का आरोप

Wed, 04 Dec 2024 12:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:16 PM IST
विज्ञापन
Accusation of not taking action on complaint
सुंदरनगर (मंडी)। भूतपूर्व सैनिक ने ग्राम पंचायत बीणा में धांधलियों की शिकायत पर एक माह बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। भूतपूर्व सैनिक टेक चंद निवासी धंधरासी ने उपायुक्त मंडी को शिकायत पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र में टेक चंद ने आरोप लगाया है कि मामला संज्ञान में आने के बाद पंचायत प्रतिनिधि लीपापोती करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि एक माह पहले धांधलियों की शिकायत पंचायती राज विभाग को की गई थी लेकिन छानबीन के नाम पर एक महीना बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामले में बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। वर्तमान में धांधलियों को छुपाने के लिए पंचायत प्रतिनिधि दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर नए सिरे से फाइलें बना रहे हैं। अगर जल्द ही मामले में उचित कार्रवाई न की गई तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाने को मजबूर हो जाएंगे। उपायुक्त अपूर्व देवगन का कहना है कि शिकायत मिलने पर संबंधित विभाग से रिपोर्ट तलब की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed