फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accident on four lane in Canada, car collides with truck

Mandi News: कनैड में फोरलेन पर हादसा, ट्रक से टकराई कार

Mon, 20 Apr 2026 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Accident on four lane in Canada, car collides with truck
सुंदरनगर के कनैड में फोरलेन पर सडक हादसे के बाद थमी वाहनों की रफतार। स्रोत जागरूक पाठक
लोगों ने फोरलेन पर क्रॉसिंग बदलने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर क्षेत्र के कनैड स्थित फोरलेन पर रविवार दोपहर एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने यहां बनी क्रॉसिंग को तुरंत बदलने की मांग उठाई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कनैड में फोरलेन का यह हिस्सा काफी तंग और संकरा है। इसी स्थान पर दूसरी लेन में जाने के लिए बीच सड़क में क्रॉसिंग बनाई गई है, जो लगातार हादसों का कारण बन रही है। लोगों के अनुसार यहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है और कई घायल हुए हैं। इसके अलावा रामपुर-करसोग सड़क से आने वाले वाहनों के लिए भी कोई सुरक्षित व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे अचानक निकलने वाले वाहन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शशिकांत, चुनी लाल, अनिल कुमार और देवी राम ने बताया कि वे कई बार प्रशासन और एनएचएआई से सड़क चौड़ी करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शशिकांत ने आरोप लगाया कि पहले क्रॉसिंग को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर बनाने की योजना थी, लेकिन कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए इसे वर्तमान स्थान पर बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। साथ ही, एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह से मिलकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करेगा। इस संबंध में सुंदरनगर के एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि मामले की शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed