{"_id":"7a655fc2e6dda0bc69237254f2ff8763","slug":"accident-in-mandi-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में ढांक से गिरे शिकारी की बंदूक से चली गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में ढांक से गिरे शिकारी की बंदूक से चली गोली, मौत
Updated Wed, 02 Dec 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औट क्षेत्र में ढांक से गिरे शिकारी की अपनी ही बंदूक से गोली चलने के कारण मौके पर मौत हो गई। मृतक चेतन (35 वर्षीय) अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर जंगल की तरफ शिकार के लिए गया था, लेकिन पैर फिसलने के कारण वे ढांक में गिर गया। ऐेसे मेें गिरते समय बंदूक को पकड़ने के प्रयास में ट्रिगर दब गया और बंदूक से गोली चल गई। चेतन औट पंचायत के पूर्व प्रधान दीनानाथ का इकलौता बेटा था। कुल्लू जिला के भुंतर थाना पुलिस ने जोनल अस्पताल मंडी में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
बुधवार को शोक में व्यापारियों ने औट बाजार बंद रहा। पुलिस जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को पुराना औट-बंजार सड़क जिला कुल्लू क्षेत्र में औट निवासी चेतन अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर जंगल की तरफ गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह ढांक में गिर गया। गिरते समय बंदूक को पकड़ने के प्रयास में ट्रिगर दब गया और बंदूक से गोली चल गई। जो चेतन के पीठ में जा लगी।
विज्ञापन
आवाज सुन कर आसपास के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही भुंतर और औट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। चेतन को ढांक से निकाला गया। तब तक वह दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। कुल्लू अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं होने पर मृतक के परिजन भी उग्र हो गए। पुलिस ने किसी तरह से उन्हें शांत करवाया। जिसके बाद मंडी जोनल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया। चेतन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
चेतन की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। चेतन अपने पीछे दो साल की बेटी और पत्नी को छोड़ गया। बुधवार को चेतन की मौत पर औट बाजार भी बंद रहा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक चेतन मंगलवार शाम को अपनी बंदूक लेकर जंगल तरफ गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह ढांक में गिर गया। बंदूक का ट्रिगर दबने से गोली चली और चेतन को लग गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।