फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   accident in mandi

सुंदरनगर में ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत

Sat, 05 Dec 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सुंदरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सुंदरनगर Updated Sat, 05 Dec 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
accident in mandi

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर धनोटू चौक के पास शनिवार शाम को ट्रक की

विज्ञापन
टक्कर से स्कूटर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को धनोटू चौक के पास स्कूटर को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक निवासी सिहारण गांव सुंदरनगर मनोज कुमार बताया जा रहा है। ट्रक की टक्कर से स्कूटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर कुलभूषण वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नाके लगा कर धरपकड़ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed