{"_id":"6a48f4ab20f7b6b8ff0a6a71","slug":"abvp-opposes-the-decision-to-discontinue-the-bcom-program-at-nihri-college-mandi-news-c-90-1-mnd1021-203451-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: निहरी कॉलेज से बीकॉम हटाने के फैसले का एबीवीपी ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: निहरी कॉलेज से बीकॉम हटाने के फैसले का एबीवीपी ने किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्णय वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय निहरी से बीकॉम (कॉमर्स) संकाय हटाने के प्रदेश सरकार के निर्णय का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की निहरी इकाई ने विरोध किया है। संगठन ने इसे छात्र हितों के खिलाफ बताते हुए फैसला वापस लेने की मांग की है और चेतावनी दी है कि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
एबीवीपी की निहरी महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष आकृति ने कहा कि कॉलेज में अभी बीए और बीकॉम ही प्रमुख पाठ्यक्रम हैं। बीकॉम हटने से सबसे ज्यादा स्थानीय छात्राएं प्रभावित होंगी, क्योंकि यहां अधिकांश छात्राएं पढ़ती हैं और कई परिवार आर्थिक कारणों से उन्हें बाहर या निजी कॉलेज नहीं भेज सकते। उन्होंने कहा कि सरकार फैकल्टी और सुविधाओं की कमी का हवाला दे रही है, जबकि इन्हें उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। पाठ्यक्रम बंद करना समाधान नहीं है। एबीवीपी ने बीकॉम संकाय यथावत रखने की मांग दोहराते हुए कहा कि जल्द निर्णय वापस नहीं लिया गया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।