फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   abvp celiverate vivakanand jaianty

वल्लभ कॉलेज में एबीवीपी ने मनाई विवेकानंद जयंती

Thu, 12 Jan 2017 10:20 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 12 Jan 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
abvp celiverate vivakanand jaianty
मंडी के वल्लभ कालेज में स्वामी विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित करते अभाविप कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा कि विवेकानंद ने अपने आप को नैतिक व आध्यात्मिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों पर चलकर जीवन सफल बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


इससे पहले वल्लभ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर नगर सचिव हिमांशु कश्यप, इकाई सचिव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उधर, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बल्ह हलके के मझेड़ गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका आयोजन नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान तुलसी राम ने की। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी चमेली ने उपस्थित लोगों को कैशलेस भुगतान के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भाषण में हीना प्रथम, गायत्री द्वितीय व कुसुम तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला में बबली ने पहला, सुमन ने दूसरा व प्रियंका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed