{"_id":"5890c2404f1c1b981de8127f","slug":"abvp-attack-on-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी भत्ते के नाम पर सरकार ने ठगे प्रदेश के युवा : एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी भत्ते के नाम पर सरकार ने ठगे प्रदेश के युवा : एबीवीपी
मंडी
Updated Tue, 31 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
मंडी में पत्रकारों को संबोधित करते अभाविप के प्रदेश सहमंत्री हिमांशु व अन्य छात्र नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह-मंत्री हिमांशु ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने बेरोजगारी भत्ते के नाम पर प्रदेश के युवाओं को ठगा है। कांग्रेस ने सत्ता में काबिज होने से पहले शिक्षित युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। लेकिन, सत्ता के साढ़े चार साल बाद सरकार अपने वादे से मुकर गई है। फंड के लालच में रूसा सिस्टम को लागू कर हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से भी प्रदेश सरकार ने खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन
प्रदेश में फैले शैक्षणिक भ्रष्टाचार और अराजकता के विरोध में 30 मार्च को विरोध रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर से 25 हजार परिषद कार्यकर्ता भाग लेंगे। फरवरी और मार्च माह में विभिन्न आंदोलनों को चलाया जाएगा। जिसमें पांच से 25 फरवरी तक गृह संपर्क अभियान, 13 फरवरी तक सभी कॉलेजों में परचा वितरण, 15 फरवरी को प्रधानाचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन, 17 फरवरी को इकाई स्तर पर धरना-प्रदर्शन, 27-28 फरवरी और पहली मार्च को जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन, दो व तीन मार्च को सांकेतिक भूख हड़ताल, पहली मार्च से 10 मार्च तक हर महाविद्यालय में युवा संवाद, आठ मार्च को महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्रा सम्मेलन, नौ और 10 मार्च को छात्र मांगों पर चर्चा, 11 से 20 मार्च तक प्रदेश भर में नुक्कड़ नाटक, 14 मार्च को बजेगा ढोल खुलेगी पोल, 17 मार्च को छात्र-युवा बनाम प्रदेश सरकार रस्साकशी प्रतियोगिता, 21 से 28 मार्च तक रैली के लिए पंजीकरण किया जाएगा। इस मौके पर मंडी इकाई अध्यक्ष मनोज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वंदना सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन