{"_id":"5851740c4f1c1bad5d64a7f8","slug":"abvp-aggitation-againest-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में एबीवीपी का प्रदर्शन, प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में एबीवीपी का प्रदर्शन, प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी
मंडी
Updated Wed, 14 Dec 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
मंडी में मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल करने, रूसा प्रणाली में व्यापक सुधार और प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से की गई फीस वृद्धि के फैसले को वापस लेने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई ने मंडी में प्रदर्शन किया।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव आशीष सिक्टा की अध्यक्षता में वल्लभ कॉलेज से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकालकर प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उपरोक्त मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई गई। इससे पूर्व उपायुक्त कार्यालय के बाहर रैली को संबोधित करते हुए एबीवीपी के प्रदेश सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। पिछले सालों से प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग कर रही है जिसके कारण सूबे के हजारों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से फीस वृद्धि वापस लेने और रूसा प्रणाली में जल्द सुधार करने की मांग उठाई। इस दौरान एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष मनोज पांडे, सचिव संजय कपूर सहित लगभग 80 कार्यकर्ता मौजूद रहे।