{"_id":"5777caf94f1c1bd42c79b798","slug":"abvp-againest-cps-neeraj-bharti","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीएस नीरज भारती के खिलाफ एबीवीपी कार्यकर्ता उग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीएस नीरज भारती के खिलाफ एबीवीपी कार्यकर्ता उग्र
मंडी
Updated Sat, 02 Jul 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
मंडी के वल्लभ कालेज में नारेबाजी करते अभाविप कार्यकर्ता ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। एबीवीपी ने जिला के कॉलेजों में प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर धरना प्रदर्शन दिए। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा विभाग नीरज भारती को सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर सीपीएस पद से बर्खास्त करने के लिए आवाज बुलंद की गई। सीपीएस को बर्खास्त करने की मांग को लेकर एबीवीवी कार्यकर्ताओं ने कालेज परिसर में विरोध रैली निकाली।
विज्ञापन
इसके बाद परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। एबीवीपी के जिला संयोजक मुनीश सैनी ने कहा कि मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती जिनके पास सरकार ने शिक्षा विभाग दिया है, आए दिन फेसबुक और अन्य सोशल साइट पर एबीवीपी और अन्य संगठनों के खिलाफ टिप्पणियां करते रहते हैं। अनैतिक और अभद्र भाषा का भी प्रयोग करते रहे हैं। कई बार उन्हें फेसबुक व अन्य सोशल साइट पर अभद्र भाषा का प्रयोग न करने को चेताया गया। बावजूद इसके वह बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कालेजों में सीटें सीमित होने के कारण विद्यार्थियों को दाखिले नहीं मिल रहे। कई विद्यार्थियों को दाखिले तो मिल रहे हैं, लेकिन पसंदीदा विषय में दाखिला न मिलने से दूसरे विषयों में दाखिले लेने पड़ रहे हैं। इन समस्याओं का हल करने की बजाए सीपीएस नीरज भारती फेसबुक व अन्य सोशल साइट पर व्यस्त रहते हैं। इकाई अध्यक्ष हिमांशु और इकाई सचिव मनोज पांडे ने कहा कि सीपीएस नीरज भारती से शिक्षा विभाग वापस लेने और उन्हें सीपीएस पद से बर्खास्त करने की मांग उठाई है। इस अवसर पर रितेश शर्मा, विजय कुमार, रवि, सुमन, रितिका, पलवी शर्मा, राधिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन