फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Abhilashi University distributed degrees to 320 students

Mandi News: अभिलाषी विवि ने 320 विद्यार्थियों का बांटीं डिग्रियां

Wed, 04 Jun 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Abhilashi University distributed degrees to 320 students
अभिलाषी विश्वविद्यालय चैलचौक के दीक्षांत समारोह में पहुंचने पर ​शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का स्
गोहर (मंडी)। अभिलाषी विश्वविद्यालय चैलचौक में छठा दीक्षांत समारोह बुधवार को मनाया गया। इसमें शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ आरके अभिलाषी ने की। दीक्षांत समारोह में 320 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इसमें पीएचडी के 12 छात्र, स्नातक के 161 विद्यार्थी, पीजी के 147 विद्यार्थियों ने डिग्रियां हासिल कीं। इसके अतिरिक्त आठ विद्यार्थियों को श्री तुलसी राम अभिलाषी मेमोरियल गोल्ड मेडल से नवाजा गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रोहित ठाकुर ने विश्वविद्यालय और डिग्री धारकों को बधाई दी। कहा कि आज के आधुनिक समय में कठोर परिश्रम के साथ स्मार्ट वर्क भी करना होगा ताकि छात्र सफलता की सीढि़यां चढ़ सकें। उन्होंने छात्रों से समय की कद्र करने का आह्वान किया। कहा कि प्रदेश के राजकीय स्कूलों में विभिन्न शिक्षकों के छह हजार से अधिक पद भरे जा चुके हैं। भविष्य में राज्य चयन आयोग के माध्यम से 3100 और पद भरे जाएंगे। इसकी चयन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

कुलाधिपति डॉ. आरके अभिलाषी ने कहा कि छात्रों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
इन्हें मिले गोल्ड मेडल
एमएससी जूलॉजी की गुंजन, एमबीए की शिल्पा देवी, एमए एजुकेशन से विजय भारती, एमटेक सिविल इंजीनियरिंग से रोजिना सुब्बा, एम फार्मा से अनीता कुमारी, बी फार्मा से अंबिका सूद, बीएससी एग्रीकल्चर की करिश्मा गुलेरिया, बीएससी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी से बबीता ठाकुर को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed