फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   aanganbadi worker

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने पर विचार : शांडिल

Wed, 08 Feb 2017 10:27 PM IST
मंडी
मंडी Updated Wed, 08 Feb 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
aanganbadi worker
पैसे - फोटो : अमर उजाला

सुंदरनगर (मंडी)। महिला बाल विकास एवं बाल संरक्षण विभाग की ओर से बुधवार को नाचन विधानसभा क्षेत्र के महादेव में महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की गई हैं। विभाग के माध्यम से वृद्ध आश्रमों, दिव्यांग तथा नारी सेवा सदन संचालित किए जा रहे हैं, जिससे बेसहारा लोगों को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से शिशुओं तथा गर्भवती महिलाओं को पोषाहार प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 0 से 5 वर्ष तक के शिशुओं को स्कूल पूर्व शिक्षा प्रदान की जा रही है। प्रदेश में वर्तमान में 60 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं कार्यरत हैं तथा इस कार्य में अपना अहम योगदान दे रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा निकट भविष्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी करने पर विचार किया जा रहा है। गत चार सालों के दौरान प्रदेश में 808 आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की गई तथा शीघ्र ही रिक्त पड़े 139 पदों को भी भर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की तथा इन योजनाओं का लाभ उठाने का लोगों से आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने बेटी है अनमोल योजना के तहत 23 बीपीएल परिवारों में दो बेटियों के जन्म पर दी जाने वाली दस-दस हजार रुपये की एफडी भी प्रदान की। मुस्कान योजना के सात लाभार्थियों को भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की। उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 5001 रुपये प्रदान करने की भी घोषणा की। इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष टेक चंद डोगरा ने भी गत चार सालों में नाचन विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास पर प्रकाश डाला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजू डोगरा ने भी अपने विचार रखे। जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू बाला ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। जबकि जिला बाल संरक्षण अधिकारी डीसी ठाकुर ने बाल संरक्षण अधिनियम की जानकारी प्रदान की।  शिविर में नाचन ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष टेक चंद राघवा, महासचिव ज्ञान चंद कौंडल, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, जिला कांग्रेस के महासचिव उपेंद्र, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष यादविंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed