फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A woman returning from a relative's house died after falling into a ditch

Mandi News: रिश्तेदार के घर से लौट रही महिला की खाई में गिरने से मौत

Tue, 19 Aug 2025 03:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 03:53 PM IST
विज्ञापन
A woman returning from a relative's house died after falling into a ditch
कोटली के डंढाल में हुआ हादसा, पांव फिसलना बताया जा रहा मौत का कारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। उपमंडल के कोटली में रिश्तेदार के घर से पैदल घर लौट रही महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान डंढाल पंचायत के गांव डंढाल निवासी चिंता देवी (53) पत्नी देवी राम ठाकुर के रूप में हुई है। महिला सोमवार दोपहर के समय पास के गांव में रिश्तेदारी में गई थी। शाम को लौटते समय हादसा हुआ। रास्ते से 30 फीट नीचे महिला का शव बरामद किया गया। हादसे का कारण पांव फिसलना बताया जा रहा है।

स्थानीय निवासी भीम सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे वह घर से गोशाला जा रहे थे तो रास्ते में चिंता देवी का शव सड़क के बाएं तरफ दिखाई दिया। उन्होंने गांव के लोगों को सूचना दी। मृतका के परिजनों, पुलिस और पंचायत प्रधान को भी जानकारी दी। चिंता देवी के पति देवी राम ने बताया कि पत्नी सोमवार दोपहर के समय रिश्तेदारों के पास गई थी। सोचा वहां रुक गई होगी। घटना के बाद पंचायत प्रधान पूजा देवी और कोटली पुलिस भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पंचायत प्रधान पूजा देवी ने बताया कि चिंता देवी साधारण स्वभाव वाली महिला थीं। कोटली चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर बृजभूषण शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि महिला की मौत रास्ते से फिसलने की वजह से हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed