फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A wave of faith surged to visit Somnath Jyotirlinga.

Mandi News: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 06 Apr 2026 10:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 06 Apr 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
A wave of faith surged to visit Somnath Jyotirlinga.
मंडी। सैकड़ों वर्ष पुराने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रविवार सुबह से ही शहरवासियों का माधो राय मंदिर और सेरी मंच पर तांता लगा रहा। दोपहर बाद माधो राय मंदिर पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने फूल बरसा कर यात्रा का स्वागत किया। माधो राय व बाबा भूतनाथ के दर्शन और मिलन करने के बाद ज्योतिर्लिंग को श्रद्धालुओं के दर्शानार्थ सेरी मंच पर रखा गया। यहां हवन यज्ञ का आयोजन किया।
विज्ञापन

ज्योतिर्लिंग यात्रा आगमन के लिए माधोराय परिसर को शनिवार रात को ही फूलों से सजाया गया था। रविवार दोपहर बाद 2:45 बजे ज्योतिर्लिंग यात्रा माधोराय परिसर पहुंची। श्रद्धालुओं ने फूल बरसा कर यात्रा के साथ आए संत-महात्माओं का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

माधोराय के दर्शन और मिलन करने के बाद यात्रा बाबा भूतनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई। दोपहर बाद 3 बजे ज्योतिर्लिंग यात्रा बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंची। मंदिर में दर्शन करने वालों की भीड़ जुट गई। महंत देवानंद सरस्वती ने बाबा का शेष फूल व हार अर्पित कर यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा सेरी मंच पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद 3:15 बजे सेरी मंच पहुंची। ज्योतिर्लिंग को मंच पर विराजमान करने के लिए विशेष रूप से पदवी बनाई गइ। मंत्रोच्चारण के साथ ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना कर विराजमान करवाया। लोगों ने दर्शन कर शाम 5:30 बजे तक भजन-कीर्तन किया। दिन भर सेरी मंच और शहर का आसपास के क्षेत्र मंत्रोच्चारण से गूंजायमान रहा।
आर्ट ऑफ ऑफ लिविंग संस्था के संयोजक महेश वालिया और डॉ. दुर्गेश ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को अपनी संस्कृति के बारे जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed