फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A two-storey house in Thatta Panchayat burned down, causing a loss of Rs 20 lakh.

Mandi News: थाटा पंचायत में दो मंजिला मकान जला, 20 लाख का नुकसान

Sun, 07 Jun 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
A two-storey house in Thatta Panchayat burned down, causing a loss of Rs 20 lakh.
बालीचौकी की थाटा पंचायत में भीषण अग्निकांड की भेंट चढ़ा दो मंजिला मकान जलकर राख। संवाद
तन पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ भी शेष नहीं बचा
विज्ञापन

सामान के साथ जिंदगी भर की पूंजी और गहने भी जले
बेघर हुए सोतू राम के परिवार को 15 हजार की दी फौरी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

बालीचौकी (मंडी)। उपमंडल बालीचौकी की थाटा पंचायत के नीरू गांव में शनिवार दोपहर एक दो मंजिला लकड़ी का मकान भीषण आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार का सारा सामान नष्ट हो गया और लगभग 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मकान मालिक सोतू राम ने बताया कि दोपहर के समय अचानक घर से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना के समय परिवार के सदस्य खेतों में काम करने गए थे, जबकि एक बच्चा घर पर मौजूद था। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकान के चार कमरे और रसोई पूरी तरह जलकर मलबे में तब्दील हो चुके थे।
विज्ञापन

इस आपदा ने पीड़ित परिवार को पूरी तरह असहाय स्थिति में पहुंचा दिया है। उनके पास अब केवल तन पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ भी शेष नहीं बचा है। घर में रखा सारा सामान, अनाज, आवश्यक दस्तावेज और नकदी तक जलकर राख हो गए। पीड़ित सोतू राम ने भावुक होकर बताया कि उन्होंने वर्षों की मेहनत और बचत से नया घर बनाने के लिए जो पूंजी एकत्र की थी, वह भी इस आग में पूरी तरह समाप्त हो गई। यहां तक कि घर में रखा सोना-चांदी भी नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाटा पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान पीयूष ठाकुर ने बताया कि प्रभावित परिवार अत्यंत गरीब है। इस अग्निकांड में लगभग 20 लाख रुपये की क्षति हुई है। पंचायत की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हलका पटवारी अंकुश ने नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से 15,000 रुपये की तात्कालिक राहत राशि प्रदान कर दी गई है। विस्तृत नुकसान रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed