फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A tilak was applied on the forehead and a protective thread was tied on the brother's wrist

Mandi News: माथे पर टीका लगा भाई की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

Mon, 19 Aug 2024 05:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 19 Aug 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
A tilak was applied on the forehead and a protective thread was tied on the brother's wrist
पधर उपमंडल के कुफरी के रोपाड्यू गांव में भाई की कलाई में राखी बांधती बहनें। संवाद
जिलेभर में स्नेह और समर्पण भाव के साथ मनाया रक्षाबंधन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी/सुंदरनगर/सरकाघाट/गोहर। जिलेभर में रक्षाबंधन का पर्व स्नेह और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। बहनों ने अपनी भाई की लंबी उम्र की कामना करते हुए माथे पर टीका लगाकर कलाई पर सुरक्षा सूत्र बांधा और उसके सुखी जीवन की कामना की।
वहीं, भाई ने भी अपनी बहन को लाखों दुआएं देते हुए पैसे और उपहार दिए। जिला मंडी के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्व की धूम रही। उत्साहित बहनें और भाई पर्व को मनाने के लिए एक-दूसरे के पास पहुंचे। छोटे बच्चों में तो पर्व के लिए अधिक उत्साह देखा गया। छोटी मंडी में सुबह से ही रक्षाबंधन के पर्व पर बाजारों में रौनक रही। दोपहर डेढ़ बजे के बाद शुभ मुहूर्त में यह पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

इधर, सुंदरनगर में भी सोमवार को राखी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर बाजारों में भी रौनक थी। बहनों ने भाइयों को दोपहर में शुभ मुहूर्त में राखी बांध उनसे अपनी सुरक्षा का वचन लिया। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए। रक्षा बंधन पर बाजार में छोटा भीम, मोटू-पतलू और चंदन से बनी राखियों की अधिक मांग देखी गई। रक्षाबंधन पर घरों में विभिन्न पकवान भी बनाए गए, जिनका सभी ने खूब आनंद उठाया। उधर, सरकाघाट क्षेत्र में भी राखी के पर्व को श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। नाचन और सिराज क्षेत्रोंं में भी रक्षाबंधन का पर्व परंपरा मुताबिक ही मनाया गया। इस दौरान परंपरागत पकवान बनाकर लोगों ने एक दूसरे को वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ मनाया रक्षाबंधन
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रक्षाबंधन का पर्व पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ मनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करना और समाज में उनकी ओर से किए जा रहे योगदान को सम्मानित करना रहा।

पधर उपमंडल के कुफरी के रोपाड्यू गांव में भाई की कलाई में राखी बांधती बहनें। संवाद

पधर उपमंडल के कुफरी के रोपाड्यू गांव में भाई की कलाई में राखी बांधती बहनें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed