फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A seed was sown in the fields, green and red varieties grew

बोया था एक बीज, खेतों में उग गई हरी और लाल किस्में

Sat, 24 Jul 2021 08:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
A seed was sown in the fields, green and red varieties grew
धान का बीज दो किस्म के निकलने से किसानों की शिकायत के बाद खेतों में पहुंची कृषि विभाग की टीम - फोटो : Mandi
बलद्वाड़ा (मंडी)। बलद्वाड़ा के किसानों ने मेहनत कर खेतों में कृषि विभाग की ओर से मुहैया करवाए विशेष बीज इस आस में बोए थे कि बेहतर किस्म मिलेगी, लेकिन एक किस्म की जगह खेतों में दो किस्म की धान की पौध उग आई है। इसके चलते किसानों के होश फाख्ता हो गए हैं। आनन फानन में सूचना कृषि विभाग को दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची कृषि विभाग की टीम भी दंग रह गई। खेतों में दो किस्मों का होना पाया गया, जिसमें धान के पौधे एक लाल और एक हरे रंग के मिले हैं। अब बीज की जांच कृषि वैज्ञानिकों की ओर से करवाने की बात कही जा रही है। वहीं किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं। इस बार अच्छा मानसून होने के चलते बेहतर पैदावार की उम्मीद है, लेकिन खेतों में लाल और हरे रंग की धान उग आना चिंता का विषय है।
विज्ञापन

केस वन
राष्ट्रीय किसान संगठन तहसील बलद्वाड़ा के प्रधान प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि मई महीने में पंजीकृत किसानों को कृषि विभाग की ओर से एचपीआर 2612 धान का फाउंडेशन बीज दिया गया था। किसान जब खेतों में धान की निंदाई करने गए तो देखा कि खेतों में दो वैरायटी के एक लाल और एक सफेद रंग के धान निकल रहे हें। आधे खेत में लाल और आधे खेत में सफेद रंग के धान पाए गए हैं। वह खुद भी इसका शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस टू
वलदेव ठाकुर ने बताया कि उनके खेतों में भी एक धान का बीज बोया गया है, लेकिन फसल दो की लगी है। कई किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। सरकार और विभाग को इसकी सही तरीके से जांच करनी चाहिए और मुआवजा का प्रावधान करना चाहिए।

-कृषि वैज्ञानिकों से इसकी जांच करवाई जाएगी। विभाग की टीम ने खेतों का दौरा किया है। खेतों में दो वैरायटी के धान के पौधे पाए गए हैं। एक लाल और एक हरे रंग का है। धान एक किस्म का है या दो का है। इसका पता धानों पर फ्लावरिगं आने के बाद ही पता चलेगा।
-भूप सिंह, एसएमएस सरकाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed