फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A reward will be given for providing information about smugglers.

Mandi News: नशा तस्करों की जानकारी देने पर मिलेगा इनाम

Wed, 23 Sep 2026 05:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:52 AM IST
विज्ञापन
A reward will be given for providing information about smugglers.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहरी क्षेत्र में नशा माफिया के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पार्षदों का मास्टर प्लान तैयार हो गया है। नगर परिषद को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए पार्षदों को सौंपी गई जिम्मेदारी में अब हर वार्ड में जागरूकता फैलाई जाएगी। माफिया की जानकारी देने पर 5100 रुपये की इनामी राशि से भी वार्डवासियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

युवाओं को नशे की बुरी आदतों से बचाने के लिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा और हर वार्ड में खेल से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की भी योजना बनाई गई है। महिलाओं की अधिक सहभागिता दर्ज करवाने के लिए स्वयं सहायता समूह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर परिषद जोगिंद्रनगर के उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया ने बताया कि नशा एक अभिशाप बनता जा रहा है। इस बुरी आदत से युवाओं को बचाने के लिए तैयार किए गए मास्टर प्लान के तहत नशा तस्करों की जानकारी देने पर इनामी राशि दी जाएगी। सहयोग देने वालों की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। वार्ड सदस्य पूनम व अनिता ने बताया कि हर वार्ड में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष संतोष कुमारी ने कहा कि करीब छह हजार से अधिक आबादी के शहरी क्षेत्र के दो हजार से अधिक घरों में नशे के दुष्प्रभाव पर युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हर वार्ड सदस्य अग्रिम पंक्ति में कार्य करेगा।


नगर परिषद जोगिंद्रनगर को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए पार्षदों के शुरू किए जन जागरूकता अभियान नशा तस्करों को दबोचने के लिए संजीवनी का काम करेगा। हर वार्ड में नशे के दुष्प्रभावों पर लोगों को जागरूक करने के लिए पार्षदों को अग्रिम पंक्ति में कार्य करने का आह्वान किया गया।
- मनीश चौधरी, एसडीएम एवं कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed