फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A procession was taken out in Mandi on the birth centenary of Satya Sai Baba.

Mandi News: सत्य साई बाबा की जन्म शताब्दी पर मंडी में निकाली शोभायात्रा

Sat, 22 Nov 2025 07:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 22 Nov 2025 07:18 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out in Mandi on the birth centenary of Satya Sai Baba.
श्री सत्य साई बाबा के सौंवें जन्मदिवस पर मंडी शहर में पालकी उत्सव पर निकाली शोभायात्रा। संवाद
मंडी। श्री सत्य साईं बाबा के 100वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर सत्य साई सेवा समिति मंडी ने शुक्रवार को भव्य पालकी उत्सव का आयोजन किया। मंडी शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे 11 देवी–देवताओं के रथों और देवलुओं ने शोभायात्रा में भाग लिया, जिससे पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
विज्ञापन

शोभायात्रा सत्य साई मंदिर गोल पौड़ी से आरंभ होकर बालकरूपी बाजार, भूतनाथ बाजार, चौहटा, सेरी बाजार, इंदिरा मार्केट होते हुए पुनः चौहटा से होकर वापस मंदिर पहुंची। वाद्ययंत्रों की ताल पर देव रथों के साथ देवलू नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। उत्सव में देव माहूंनाग टारना मंडी, श्यामाकाली नेरी मैगल द्रंग, नव दुर्गा माता टांडू द्रंग, चतुर्भुजा माता पुरानी मंडी, भैरवी काली माता टारना, साकंभरी माता सैण, नैणा माता विसको, नैणा उग्रतारा टारना, थान पंजवीर ब्रह्मा मैगल द्रंग, महाकाली सकोदरी मंदिर और नैणा माता सैण मंदिर के रथ शामिल हुए।
विज्ञापन

सत्य साई सेवा समिति के संयोजक वाई.पी. सरोच व सांस्कृतिक संयोजक दीपक शर्मा ने बताया कि 16 से 23 नवंबर तक मंदिर में जन्मोत्सव के कार्यक्रम जारी रहेंगे। शुक्रवार को शहरभर में विशाल पालकी शोभायात्रा निकाली गई। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को सत्य साई मंदिर में साईं बाबा का सौवां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें भंडारे का आयोजन भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed