फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A massive campaign will be launched in Saraj region against drug addiction

Mandi News: नशे के खिलाफ सराज क्षेत्र में चलेगा महाअभियान

Wed, 02 Apr 2025 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 02 Apr 2025 05:41 AM IST
विज्ञापन
A massive campaign will be launched in Saraj region against drug addiction
थुनाग (मंडी)। प्रशासन अब सराज क्षेत्र में युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए एक बड़ा जागरूकता महाअभियान शुरू करेगा। इसके तहत स्कूलों में ‘जान है तो जहान है’ के स्लोगन के साथ छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। इसमें नौंवी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को खासतौर पर ध्यान में रखा जाएगा। यह जानकारी एसडीएम थुनाग लक्ष्मण कनेट ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महाअभियान के तहत मेधावी छात्रों और खेल जगत में अपनी पहचान बना चुके खिलाड़ियों को ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों को बाधित किए बगैर यह अभियान चलाया जाएगा। ब्रांड एंबेसडर सुबह की प्रार्थना सभा में जाकर छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक कर उन्हें खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

प्रशासन ने इस पहल के तहत सेमिनार, नाटक और वर्कशॉप के माध्यम से भी जागरूकता फैलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा स्कूलों में विशेषज्ञों को बुलाकर छात्रों को नशे से होने वाले स्वास्थ्य और सामाजिक नुकसान के बारे में जागरूक किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि अभिभावकों को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा, ताकि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दे सकें और उनके साथ खुलकर बातचीत कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन को इस अभियान के तहत तनावमुक्त और सहयोगी वातावरण बनाने पर जोर दिया जाएगा। शिक्षकों को छात्रों के व्यवहार में बदलाव पर नजर रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्हें काउंसलर की भूमिका निभाने के लिए भी कहा जाएगा, ताकि वे छात्रों की समस्याओं को सुनें और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन दे सकें। स्कूल के प्रिंसिपल और मुख्याध्यापकों को भी निर्देश दिया गया है कि वे स्कूल परिसर में नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि पर नजर रखें, ताकि छात्र न केवल जिम्मेदारी महसूस करें, बल्कि डर भी महसूस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed