फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A long traffic jam stretched from Pandoh Dam to Thalaut, with vehicles moving slowly.

Mandi News: पंडोह डैम से थलौट तक दिनभर लगा लंबा जाम, रेंग-रेंग कर चले वाहन

Thu, 28 May 2026 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
A long traffic jam stretched from Pandoh Dam to Thalaut, with vehicles moving slowly.
पंचायत चुनाव के बीच यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस जवानों की कमी खली
विज्ञापन

हनोगी टनल के भीतर और आसपास जाम की स्थिति सबसे अधिक गंभीर रही

संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। मंडी–कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को भारी यातायात दबाव के कारण पंडोह डैम से लेकर थलौट तक लंबा जाम लग गया। पर्यटकों की भारी आमद के चलते दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे, जिससे लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। हनोगी टनल के आसपास स्थिति सबसे अधिक गंभीर रही, जहां सैकड़ों वाहन लंबे समय तक फंसे रहे। पंचायत चुनावों के बीच यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस बल की कमी भी एक बड़ी चुनौती बनी रही।
गर्मी बढ़ने के साथ मैदानी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू–मनाली और आसपास के पहाड़ी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। इसके चलते मंडी–कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार सुबह से ही जोगनी माता, हनोगी, औट और थलौट के बीच कई स्थानों पर लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

जाम के कारण यात्रियों, स्थानीय लोगों और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग घंटों तक अपने वाहनों में फंसे रहे। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हुई। सड़क पर जगह-जगह वाहन बेहद धीमी गति से आगे बढ़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पंडोह और औट पुलिस दिनभर मौके पर तैनात रही। हालांकि, पंचायत चुनावों के कारण अधिकांश पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अन्य स्थानों पर लगाए जाने से यातायात प्रबंधन में कठिनाइयां भी सामने आईं।
हनोगी टनल के भीतर और उसके आसपास जाम की स्थिति सबसे अधिक गंभीर रही। कई वाहन घंटों तक वहीं फंसे रहे, जिससे यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली। पुलिस के लगातार प्रयासों के बावजूद देर शाम तक जाम पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका।

बॉक्स
पुलिस लगातार यातायात को सुचारु करने में लगी हुई है। पर्यटक वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है, फिर भी पुलिस अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रही है ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो। -अभिमन्यु वर्मा, एएसपी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed