फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A jeep fell near Pandavashila, three injured

Mandi News: पांडवशिला के समीप जीप गिरी, तीन घायल

Tue, 09 Sep 2025 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A jeep fell near Pandavashila, three injured
थुनाग (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र में रविवार रात पांडवशिला के समीप एक दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें एक बोलेरो जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे हुई।
विज्ञापन

इसमें चालक कमलेश सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तुरंत निजी वाहन के जरिए जंजैहली के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कमलेश सेब लेकर सब्जी मंडी गया था। सेब छोड़ने के बाद वह घर लौट रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में जरोल से विजय कुमार और एक अन्य व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांगी। पांडवशिला के पास पहुंचते ही सड़क पर कीचड़ के कारण गाड़ी फिसल गई और अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीनों को चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed