फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A grand procession was taken out in Shadhanu fair

Mandi News: शाढनू मेले में निकाली भव्य जलेब

Tue, 19 Aug 2025 03:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 03:31 PM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out in Shadhanu fair
कटौला (मंडी)। बदार घाटी के मासड़ बदार में माता बूढ़ी बच्छवारण के सम्मान में आयोजित दो दिवसीय पारंपरिक शाढनू मेला मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया।
विज्ञापन

माता के पुजारी देसराज और वजीर सूरजमणि ने बताया कि करीब 45 वर्षों के बाद माता कांढी घटाशणी विशेष आमंत्रण पर मेले में शरीक हुईं। उनके साथ माता बूढ़ी बच्छवारण के तोगड़ देव चीटू जाड़ा भी मौजूद रहे। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने सभी देवी-देवताओं का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान भव्य जलेब निकाली गई, जो मंदिर परिसर से होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी। श्रद्धालुओं ने पहाड़ी नाटी का आनंद लिया। परंपरागत वेशभूषा में नाटी प्रस्तुत की गई। समापन अवसर पर संध्या के समय सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता बूढ़ी बच्छवारण और माता घटाशणी से आशीर्वाद लिया और सभी देवी-देवताओं को विदा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed