फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A glimpse of culture will be seen in the Red Cross fair

Mandi News: रेडक्रॉस मेले में दिखेगी संस्कृति की झलक

Tue, 12 Nov 2024 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of culture will be seen in the Red Cross fair
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। शहर में 13 नवंबर को आयोजित होने वाले रेडक्रॉस मेले में पारंपरिक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। हिमाचली वेशभूषा में लोकनृत्य मेले का आकर्षण होगा। भारतीय सेना के वीर सैनिकों को भी सम्मानित करने को लेकर विचार-विमर्श शुरू हुआ है। युवाओं को नशे की आदत से बचाने के लिए प्रशासन की मौजूदगी में संकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन

छोटे बच्चों की सहभागिता दर्ज करवाने के लिए बेबी शो होगा। सोमवार को एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि जोगिंद्रनगर के पुराने मेला मैदान परिसर में 13 नवंबर को सुबह 11 बजे रेडक्रॉस मेले का शुभारंभ होगा। मेले में सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रदर्शित करने के लिए रंगारंग कार्यक्रम होंगे। इसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी शामिल होंगे। मेला मैदान से लेकर पुराने मेला मैदान तक एक जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी। विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed