{"_id":"6ae08e956bf4e730d50f83bb","slug":"a-female-leopard-preyed-on-two-goats-in-jayadevi-mandi-news-c-90-1-mnd1021-219377-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जयदेवी में मादा तेंदुए ने दो बकरियों को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जयदेवी में मादा तेंदुए ने दो बकरियों को बनाया शिकार
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की उठाई मांग, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर के जयदेवी क्षेत्र के कुराड़ी गांव में सोमवार शाम मादा तेंदुए ने दो बकरियों को शिकार बना लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
कुराड़ी निवासी रामदास खेतों में काम कर रहे थे, तभी जंगल से आए तेंदुए ने उनकी दो बकरियों पर हमला कर उन्हें झाड़ियों में घसीट लिया। तलाश करने पर दोनों बकरियां मृत मिलीं। घटना से परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से लोगों व मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
वन विभाग के जयदेवी खंड अधिकारी राम कुमार लाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बकरियों की मौत मादा तेंदुए के हमले में हुई है। उन्होंने ग्रामीणों को तेंदुए से दूर रहने की सलाह दी, क्योंकि बच्चों को खतरा महसूस होने पर वह आक्रामक हो सकती है। क्षेत्र में जागरूकता के लिए पोस्टर भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि तेंदुआ तीन-चार बार इसी इलाके में दिखाई देने पर ग्रामीणों के आग्रह पर पिंजरा लगाने पर विचार किया जाएगा। साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।