{"_id":"6af6fe64068045a5380607e6","slug":"a-demand-has-been-raised-to-provide-the-old-pension-scheme-ops-to-employees-of-municipal-corporations-and-local-bodies-mandi-news-c-90-1-ssml1025-221372-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नगर निगम और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को ओपीएस देने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नगर निगम और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को ओपीएस देने की मांग उठाई
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, सैकड़ों कर्मचारी पुरानी पेंशन के लाभ से वंचित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगमों और प्रदेश के अन्य स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ देने की मांग उठी है। नगर निगम मंडी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को प्रधान हरीश कुमार शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन ठाकुर की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
संघ के प्रधान हरीश कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अप्रैल और मई में अधिसूचनाएं जारी कर नई पेंशन व्यवस्था समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने का निर्णय लिया था, लेकिन नगर निगमों और अन्य स्थानीय निकायों के सैकड़ों कर्मचारी अभी भी इससे वंचित हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भी सार्वजनिक मंचों से स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को ओपीएस के दायरे में लाने की बात कह चुके हैं। संघ ने मुख्यमंत्री से इन घोषणाओं को जल्द अमलीजामा पहनाने और सभी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की मांग की है।