फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A cowshed will be built in Bijni of Khaliyar: Virendra

खलियार के बिजणी में बनेगा गोसदन : वीरेंद्र

Thu, 08 May 2025 05:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
A cowshed will be built in Bijni of Khaliyar: Virendra
मंडी। नगर निगम के खलियार वार्ड के बिजणी में लावारिस पशुधन को आश्रय प्रदान करने के लिए गोसदन का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा और खलियार वार्ड की पार्षद अलकनंदा हांडा ने साइट का निरीक्षण किया। नगर निगम के पटवारी और वास्तुकार को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में लावारिस पशुओं को फिलहाल मैगल गोसदन ले जाया जाता है। नगर निगम ने कुछ समय से गोसदन निर्माण की कवायद शुरू की है। इसके लिए उचित साइट नहीं मिल पा रही थी। अब नगर निगम को बिजणी में जगह मिली है।
विज्ञापन

यहां पर गोसदन के लिए उपयुक्त वन भूमि उपलब्ध है। सड़क के किनारे इस साइट तक पहुंचना भी आसान है। नगर निगम के महापौर ने रामनगर वाया कैहनवाल से सन्यारढ़ सड़क की दयनीय स्थिति का जायजा लिया। गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि गोसदन के निर्माण के लिए औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed