{"_id":"68d43bdd4d18f138b20ff247","slug":"a-cargo-vehicle-was-recovered-from-the-beas-river-near-the-jogni-mata-temple-mandi-news-c-90-1-ssml1045-170919-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगनी माता मंदिर के पास ब्यास नदी से बरामद हुआ मालवाहक वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगनी माता मंदिर के पास ब्यास नदी से बरामद हुआ मालवाहक वाहन
Thu, 25 Sep 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
ब्यास नदी से बरामद मालवाहक वाहक। स्त्रोत : जागरूक पाठक
पंडोह (मंडी)। जोगनी माता मंदिर के पास कुछ दिन पहले ब्यास नदी में गिरे मालवाहक वाहन को बरामद कर लिया गया है। वाहन चालक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। काफी दिनों से ब्यास नदी में वाहन को ढूंढने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। कुछ दिन पूर्व नदी किनारे ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी तलाश की गई थी लेकिन सफलता नहीं मिली।
अब ब्यास नदी का जलस्तर कम होने के बाद गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया। गोताखोरों ने नदी में उसी जगह पर वाहन को देखा और बाद में क्रेन की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला गया।
इस संबंध में चौकी प्रभारी एसआई अनिल कटोच ने बताया कि वाहन बरामद हो चुका है लेकिन चालक की तलाश अभी भी जारी है।