फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A bridge was made from the wood that was washed away by the flood in Ghatehad

Mandi News: घटेहड़ में बाढ़ में बहकर आई लकड़ी से बना दिया पुल

Mon, 07 Jul 2025 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
A bridge was made from the wood that was washed away by the flood in Ghatehad
सराज घाटी के घटेहड़ में बाढ़ से बहे पुल की जगह ग्रामीणों ने श्रमदान कर तैयार किया नया पुल। स्रो
मंडी। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सराज घाटी में लोग अब अपने स्तर पर जख्मी जनजीवन को पटरी पर लाने की कोशिशों में जुट गए हैं। घटेहड़ गांव के ग्रामीणों ने नाले के आर-पार आवाजाही के लिए बाढ़ में बहकर आई लकड़ियों से ही पुल का निर्माण कर लिया है। इससे करीब 250 ग्रामीणों की आवाजाही सुचारु हो गई है।
विज्ञापन

ब्रयोगी पंचायत के संपर्क मार्ग के बाढ़ में बह जाने के बाद ग्रामीणों ने मिस्त्री अमर सिंह के मार्गदर्शन में नया लकड़ी का पुल तैयार किया। इससे क्षेत्र में राहत कार्यों को भी गति मिली है। पखरैर पंचायत के देजी गांव में आईटीबीपी के सहायक सब-इंस्पेक्टर नंद लाल ने अपनी टीम के साथ न केवल राहत सामग्री पहुंचाई, बल्कि गांव तक पैदल रास्ता भी तैयार कर दिया।
विज्ञापन

थुनाग और लंबाथाच तक सड़क सुविधा बहाल कर दी गई है। इससे आगे बहाली कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मोबाइल कनेक्टिविटी भी अब सामान्य हो गई है। स्थानीय विधायक जयराम ठाकुर ने भी अपना कैंप कार्यालय थुनाग में स्थापित कर लिया है और वहीं से राहत व पुनर्वास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत सामग्री के दो वाहन पहुंचे जंजैहली
सड़क मार्ग बहाल होने से अब राहत सामग्री ले कर भी वाहन पहुंचना शुरू हो गए हैं। रविवार को राहत सामग्री से भरी दो गाड़ियां जंजैहली भेजी गईं। पहली गाड़ी में 120 तिरपाल, 6 बॉक्स कपड़े, 62 स्वच्छता किट और 10 कंबल भेजे गए। दूसरी गाड़ी में राशन सामग्री की 100 किट जंजैहली भेजी गईं। इसके अलावा पखरैर गांव के लिए भारतीय सेना की मदद से रैन गलू के रास्ते 15 राशन किट भेजी गईं। एसडीएम कार्यालय थुनाग में प्रभावितों को राहत सामग्री का वितरण कार्य भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed