फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   भारी बर्फबारी से संपर्क सड़कें बंद, बिजली गुल

भारी बर्फबारी से संपर्क सड़कें बंद, बिजली गुल

Mon, 15 Dec 2014 05:30 AM IST
Mandi
Mandi Updated Mon, 15 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। जिले की सराज, कमरूघाटी व करसोग क्षेत्र में जबरदस्त बर्फबारी के चलते करीब डेढ़ सौ से अधिक पंचायतों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। सीजन की पहली बर्फबारी से बड़ादेव कमरूनाग व शिकारी माता मंदिर दो माह के लिए श्रद्धालुओं के लिए बंद हो गए हैं। बर्फबारी के कारण बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे सराज, कमरूघाटी, जंजैहली व करसोग घाटी में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। क्षेत्र के सभी मुख्य मार्ग के साथ ही संपर्क सड़कें बर्फ से बंद हो गई हैं।
विज्ञापन

गत शनिवार से हो रही बारिश के बाद रविवार तड़के से जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में जोरदार बर्फबारी हुई है। कमरूनाग में करीब पांच फीट व शिकारी देवी में सात फीट तक बर्फ गिरी। लगातार बर्फबारी से दोपहर तक सराज, जंजैहली, ज्यूणी, कमरूघाटी व करसोग घाटी के संपर्क सड़कें अवरुद्ध हो गईं। संपर्क मार्गों पर जगह-जगह वाहन फंसने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंडी-जंजैहली, चैलचौक-जहल, करसोग, चैलचौक-गोहर, लंबाथाच कुलथणी, जंजैहली छतरी, बागाचनोणी, थाची, पंजाई, मंडी-करसोग समेत सभी संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। बर्फबारी से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने से पूरे क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति ठप है। जंजैहली, ज्यूणी, गोहर, थुनाग, बगस्याड़, कांढ़ा व लंबाथाच क्षेत्र में सुबह से बिजली गुल है। सराज व नाचन वन मंडल में बर्फबारी से वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि बागवानी के लिए बर्फबारी संजीवनी साबित हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम गोहर दिलेराम धीमान ने ऐतिहासिक धार्मिक स्थल शिकारी व कमरूनाग में पर्यटकों के लिए अलर्ट कर दिया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व बिजली बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बर्फबारी से अवरुद्ध सड़कों व बिजली की आपूर्ति को शीघ्र बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed