फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   स्वास्थ्य सेवाओं पर203 करोड़ : कौल

स्वास्थ्य सेवाओं पर203 करोड़ : कौल

Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
Mandi
Mandi Updated Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बरोट (मंडी)। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं पर 203 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। मंडी जिले में 21 करोड़ 32 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। ग्राम पंचायत बरोट के छोटी झरवाड़ में लगभग 17 लाख 50 हजार रुपये की लागत से निर्मित किए जाने वाले आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास करने के उपरांत राजकीय उच्च पाठशाला कुटगढ़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिले में 52 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिस पर एक करोड़ 87 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। मंडी तथा जोगिंद्रनगर में आयुर्वेदिक अस्पताल के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक स्वास्थ्य प्रणाली भारत की प्राचीनतम स्वास्थ्य प्रणालियों में से एक है।
विज्ञापन

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि वार्षिक वितरण समारोह से स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों के शिक्षा तथा खेलकूद गतिविधियों के स्तर का पता चलता है। घटासनी-बरोट सड़क की टायरिंग के लिए 90 लाख रुपये तथा बरोट-म्योट सड़क की मरम्मत के लिए चार लाख मंजूर किए गए हैं। ग्राम पंचायत बरोट में मनरेगा के तहत भूमि सुधार के लिए 72 लाख के कार्य मंजूर किए गए। उच्च विद्यालय कुटगढ़ के भवन निर्माण के लिए तीन लाख, खेल मैदान को विकसित करने के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने उच्च विद्यालय के लिए एक कंप्यूटर देने की भी घोषणा की। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसएमसी के प्रधान गुलाब सिंह, मुख्याध्यापक हेमंत कुमार, द्रंग कांग्रेस के अध्यक्ष जोगेंद्र गुलेरिया, जिला कांग्रेस के महासचिव वामन देव, बरोट पंचायत के प्रधान सुभाष चंद, जिला परिषद सदस्या शारदा देवी, बरोट कांग्रेस के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, उप निदेशक, आयुर्वेदिक हीरा लाल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी खेम सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता केके शर्मा, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशाषी अभियंता पीएस राणा, खंड विकास अधिकारी केएस राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed