फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पराशर झील में सैकड़ों ने लगाई आस्था की डुबकी

पराशर झील में सैकड़ों ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 02 Sep 2014 05:31 AM IST
Mandi
Mandi Updated Tue, 02 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
कटौला (मंडी)। इलाका उत्तरशाल की सेगली पंचायत के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल पराशर में दो दिवसीय ऋषि पंचमी मेले का समापन सोमवार को हो गया। मेले में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र झील में डुबकी लगाई। पंचायत प्रधान कांशी राम ने बताया कि रविवार को शुरू हुए इस मेले में ऋषि पराशर के खारा रूपी रथ के मंदिर पहुंचने पर विभिन्न देवी-देवताओं की मौजूदगी में मेला शुरू हो गया। मेले में मंडी और कुल्लू से सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। पवित्र झील में डुबकी लगा कर देवी-देवताओं से आशीर्वाद पाया। मेले में सुरन से देव परासर, बरनाथ ऋषि, हलगड़, गणेश चंढोही और बरनाग सहित अन्य देवी-देवता शिरकत कर रहे हैं। रविवार रात को मंदिर परिसर में जाग होम का आयोजन किया गया। इसमें देवताओं के गूरों ने अंगारों पर चलकर दैवीय शक्ति का प्रदर्शन किया। देवी-देवताओं की रवानगी के साथ ही मेला भी संपन्न हो गया। इस अवसर सेगली पंचायत के प्रधान कांशीराम, उपप्रधान चेतराम और बीडीसी सदस्य राम चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed