फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   रास्ते पर फिर विवाद आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल

रास्ते पर फिर विवाद आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल

Thu, 03 Jul 2014 05:32 AM IST
Mandi
Mandi Updated Thu, 03 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडी। थल्टुखोड़ में रास्ते को लेकर बुधवार को फिर विवाद हो गया। इसमें करीब आधा दर्जन स्कूली बच्चों और अभिभावकों को चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष से भी एक महिला घायल बताई जा रही है। महिला का पुलिस ने पधर अस्पताल में मेडिकल करवाया है। घायल छात्र और अभिभावक एसपी मंडी से मिले तथा उन्हें लिखित शिकायत सौंपी।
शिकायत में बच्चाें और अभिभावकाें ने बताया है कि यह रास्ता करीब 70 वर्ष पुराना है। इसे 2006 में पंचायत ने पक्का किया है लेकिन अब स्कूली बच्चों और लोगाें को रास्ते से गुजरने नहीं दिया जा रहा। अभिभावकों के मुताबिक बुधवार को भी जब बच्चे स्कूल जाने लगे तो आधा दर्जन लोगाें ने फिर से रास्ता रोक दिया। इस बीच जब अभिभावकों ने हस्तक्षेप किया तो विवाद बढ़ गया। इसमें करीब एक दर्जन छात्र और अभिभावक घायल हो गए। घायल छात्राें में गंगाराम, अंजना, राम लाल, कविता देवी, रीना देवी और अभिभावकाें में प्रताप सिंह, बुद्धि सिंह, सुभाष चंद तथा राजकुमारी के नाम शामिल हैं। कई छात्राें के सिर और बाजूओं में चोटें आई हैं। अभिभावक पक्ष ने मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरे पक्ष की महिला ब्रेस्ती देवी पत्नी हरनाम सिंह घायल बताई जा रही हैं। इनका पधर अस्पताल में मेडिकल करवाया है।
विज्ञापन

पधर पुलिस थाना के प्रभारी भीमसेन ने बताया कि रास्ता रोकने के मामले में भादंसं की धारा 133 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। बुधवार को फिर विवाद हुआ है। महिला ब्रेस्ती देवी के साथ मारपीट की शिकायत मिलने पर उसका मेडिकल करवाया है। एसपी मोहित चावला ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed