फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   17 साल भी बीडीओ को नहीं मिली प्रमोशन

17 साल भी बीडीओ को नहीं मिली प्रमोशन

Thu, 03 Jul 2014 05:32 AM IST
Mandi
Mandi Updated Thu, 03 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मंडी। खंड विकास अधिकारी संघ की जिला इकाई की बैठक उपाध्यक्ष डा. संजीव धीमान की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले के समस्त खंड विकास अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में खंड विकास अधिकारियों की रुकी हुई प्रमोशन के बारे में चरचा की गई। संजीव धीमान ने बताया कि खंड विकास अधिकारी अपने विभागों की योजनाओं के साथ अन्य विभागों जैसे योजना, स्वास्थ्य, कल्याण, महिला विकास, पंचायतीराज सहित अन्य कार्य जो भी सरकार द्वारा समय-समय पर सौंपे जाते हैं, उन्हें कर्तव्यनिष्ठा के साथ क्रियान्वित करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण स्तर पर विकास तथा गरीबी उन्मूलन में खंड विकास अधिकारी, प्रशासन के साथ एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। राजनैतिक एवं गैर राजनैतिक सभी प्रकार की जनता से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। इस पद के महत्व के कारण ही आईएएस एवं एचएएस अधिकारियों को भी प्रारंभिक तौर पर खंड विकास अधिकारी ही नियुक्त किया जाता है। इसके बावजूद भी खंड विकास अधिकारियों को प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं में पदोन्नति के लिए 17 साल से इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित कई श्रेणियां ऐसी भी हैं जिन्हें मात्र 6-7 साल में पदोन्नति दी जा रही है। जिसकेफलस्वरूप खंड विकास अधिकारियों से 7-8 साल जूनियर अधिकारियों को पदोन्नति मिल चुकी है। प्रदेश खंड विकास अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री एवं सरकार से आग्रह किया है कि इस मामले में खंड विकास अधिकारियों के पक्ष को गंभीरता से लेते हुए इस वर्ग को राहत पहुंचाई जाए। ताकि खंड विकास अधिकारियों में पनप रहे असंतोष को दूर किया जा सके। बैठक में जिला के समस्त खंड विकास अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed