फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   उम्रदराज व्यक्ति से करा दी नाबालिग की शादी

उम्रदराज व्यक्ति से करा दी नाबालिग की शादी

Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
Mandi
Mandi Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मंडी। बाल विवाह की परंपरा चाइल्ड लाइन एवं सीडब्ल्यूसी के लिए समस्या बन गई है। जिले के करसोग में एक 16 वर्षीय अनुसूचित परिवार से संबंधित किशोरी की एक उम्रदराज व्यक्ति से विवाह करवाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही चाइल्ड लाईन मंडी ने सीडब्ल्यूसी को इस बारे सूचित करने के बाद मिले निर्देशों पर रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी कोई कामयाबी नहीं मिली है। लेकिन इस मामले से यह साबित हो गया है कि इलाके में अशिक्षा और अनपढ़ता के चलते आज भी बाल विवाह हो रहे हैं।
विज्ञापन

मामला प्रकाश में आने के बाद चाइल्ड लाइन और बाल कल्याण समिति इलाके में काउंसलिंग कार्य शुरू करने जा रही चाइल्ड लाइन मंडी के संयोजक गोपाल कृष्ण और बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष चंद्र सिंह ने बुधवार को चाइल्ड लाइन कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान इसका खुलासा किया। कहा कि शिकायत मिलते ही इलाके में व्यापक स्तर पर काउंसलिंग अभियान छेड़ा जा रहा है। नाबालिग किशोरियों को 18 वर्ष से पहले शादी करने से रोका जाएगा। चाइल्ड लाईन समन्वयक गोपाल कृष्ण ने बताया कि उपरोक्त शिकायत के मुताबिक करसोग में एक अनुसूचित परिवार से संबंधित 16 वर्षीय नाबालिग की उसके परिजनों ने 35 वर्षीय युवक के साथ शादी करवा दी है। शादी हुए 35 दिन हुए हैं। चाइल्ड लाइन को इस बारे सूचना मिल चुकी है कि उपरोक्त किशोरी की उम्र कम है। लिहाजा अब उसे छुड़ाने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है और इलाके में काउंसलिंग भी होगी। सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष चंद्र कुमार ने कहा कि जल्द ही चाइल्ड लाइन रेस्क्यू कर नाबालिग के दस्तावेज समिति के समक्ष रखेगी और इसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed