{"_id":"22-53958","slug":"Mandi-53958-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने कीटनाशक निगला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने कीटनाशक निगला, मौत
Mandi
Updated Wed, 18 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर(मंडी)। ज्युणी घाटी की धिश्ती पंचायत के धिश्ती गांव में एक विवाहिता ने गलती से घर में रखा कीटनाशक को निगल लिया। इस कारण उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान हंसा देवी पत्नी हेम सिंह निवासी धिश्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार सायं करीब पांच बजे हंसा देवी ने अचानक घर में पड़ी कीटनाशक दवा पी ली। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। घटना के समय हंसा की सास घर में मौजूद थी। जहर निगलने के कुछ ही देर बार उसका पति भी घर पहुंच गया था। घर वालों ने तुरंत हंसा देवी को सीएचसी गोहर पहुंचाना चाहा। मगर गणेश चौक के पास पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया। सीएचसी गोहर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी आरएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है। धिश्ती पंचायत के प्रधान मुरारी लाल राणा ने बताया कि मृतका का एक बेटा और एक बेटी हैं। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। किसी ने मौत पर कोई संदेह नहीं जताया है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलु को ध्यान में रख कर मामले की छानबीन कर रही है। बहरहाल क्षेत्र में घटना से सनसनी फैल गई है।