{"_id":"22-52949","slug":"Mandi-52949-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुत्व का पाठ पढ़ा गए तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुत्व का पाठ पढ़ा गए तोगड़िया
Mandi
Updated Fri, 22 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। लंबे अरसे बाद छोटी काशी मंडी पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने अपने चिर परिचित अंदाज में हिंदुत्व और धर्म की रक्षा तथा धर्मांतरण रोकने का पाठ पढ़ाया। देश के हिंदुओं के हित में विहिप की भावी योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया। वीरवार को डा. तोगड़िया 11.30 बजे मंडी पहुंचे। छोटी काशी मंडी के आराध्य देव बाबा भूतनाथ के दरबार में माथा टेकने के बाद डा. तोगड़िया नागरिक अभिनंदन समारोह में शरीक हुए। 11 बजकर 55 मिनट पर उन्होंने अपना भाषण शुरू किया। 50 मिनट के भाषण में उन्होंने धर्म, हिंदुत्व, धर्मांतरण रोकने, राम मंदिर और गौ हत्या रोकने आदि मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया। साथ ही विहिप का उद्देश्य और भावी योजनाओं से रूबरू कराया।
उन्होंने कहा कि देश के हिंदुओं की सुरक्षा के लिए विहिप ने हिंदू हेल्प लाइन शुरू की है। इस पर देश के किसी भी कोने के हिंदू को सिंगल टेलीफोन करने पर मदद प्रदान की जाती है। पांच जनवरी से देश के जरूरतमंद हिंदुओं के लिए कंसलटेंसी सेवा प्रदान की जा रही है। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपनी समस्या बारे में सलाह ले सकते हैं। हिंदू जागरण को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर विहिप अधिक ध्यान दे रही है। बकौल तोगड़िया मैं भी हर समय फेसबुक, वट्सएप, टविटर पर अपडेट रहता हूं। हिंदू हेल्पलाइन को स्वयं ही आपरेट करता हूं। विहिप के साथ फेसबुक पर जुड़ने वाले को हिंदू अहेड स्पीकर का टाइटल दिया जाएगा।