{"_id":"22-52904","slug":"Mandi-52904-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजराला गांव से सोने के गहने उड़ाए ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजराला गांव से सोने के गहने उड़ाए ले गए चोर
Mandi
Updated Thu, 21 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के भनवाड़ पंचायत के पंजराला गांव में चोरों ने दिन दिहाड़े एक घर में सेंध लगाकर वहां से सात तोले सोने के आभूषण उड़ा लिए। चोरी किए माल की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। वारदात के समय घर वाले किसी समारोह में गए थे। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब 11 बजे पंजराला निवासी गोविंद राम अपने परिवार सहित किसी समारोह में गए थे। इस दौरान चोरों ने उनके घर में सेंध लगाकर एक अलमारी को तोड़कर उसमें से सात तोले सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिए। दोपहर को जब घर वाले वापस पहुंचे तो उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पाया। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने अलमारी जांची तो उसका ताला भी टूटा हुआ पाया। अंदर जांचने पर उन्होंने अलमारी के लाकर में रखे सारे आभूषण नदारद पाए। इस पर उनके पांव तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत इस वारदात की सूचना सुंदरनगर थाने में दी। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया पुलिस ने चोरी की इस वारदात की प्राथमिकी दर्ज करवा दी है।