फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बाइक हादसे में इंजीनियरिंग के छात्र की मौत

बाइक हादसे में इंजीनियरिंग के छात्र की मौत

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Mandi
Mandi Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पधर (मंडी)। घटासणी बरोट राजमार्ग पर वीरवार देर सायं मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से एक इंजीनियरिंग के छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार पालमपुर अस्पताल में चल रहा है। आईसीएल अंबाला के इंजीनियरिंग कालेज के दोनों छात्र दिवाली को घर आए थे और पर्यटन नगरी बरोट घूमने जा रहे थे। इधर, पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल नंबर एचपी-53 सी-0937 पर सवार होकर रोपा पधर से बरोट जा रहे इन छात्रों की मोटरसाइकिल टिंडूनाला के समीप लगभग 300 फीट ढांक से नीचे लुढ़क गई। हादसे के दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर भर्ती करवाया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों छात्रों को टांडा मेडिकल कालेज रेफर किया गया। इसमें एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान राजकुमार (21) पुत्र भीम सिंह गांव रोपा पधर, डाकघर गुम्मा जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है। घायल युवक लभे भारद्वाज (21) पुत्र विनोद भारद्वाज गांव एवं डाकघर लंघु, तहसील बैजनाथ कांगड़ा का रहने वाला है। दोनों युवक आपस में दोस्त थे। लभे भारद्वाज अपने दोस्त राजकुमार के घर जोगिंद्रनगर आया था। जहां से घूमने के लिए वे वीरवार सायं रोपा पधर से बरोट के लिए रवाना हुए थे। मृतक का पिता भीम सिंह लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर में पटवारी के पद पर कार्यरत है। जोगिंद्रनगर अस्पताल में मृतक का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की पुष्टि एएसआई चमन सिंह ने की। इधर, एसपी मंडी अभिषेक दुल्लर ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed