{"_id":"22-38529","slug":"Mandi-38529-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से गिरने से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से गिरने से छात्रा की मौत
Mandi
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरला (मंडी)। चौहारघाटी की धमच्याण पंचायत के ग्रामण गांव में एक स्कूली छात्रा की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। मृतक छात्रा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थलटूखोड़ में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशा कुमारी सुपुत्री सोहन सिंह अपने परिजनों के साथ बीते शनिवार को अवकाश के दिन घर से दूर घासणी में घास काटने गई थी। शाम को घर लौटते समय वह पांव फिसलने के कारण पहाड़ी से लगभग 150 मीटर दूर नीचे गिर गई, जिससे छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना से जहां चौहारघाटी में मातम छा गया है, वहीं परिजन अपनी सुध बुध खो बैठे हैं। परिजनों के मुताबिक छात्रा जहां पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहती थी, वहीं घर के कामकाज में भी खूब हाथ बंटाती थी। उधर, धमच्याण पंचायत के प्रधान रोशन लाल, उपप्रधान ओम प्रकाश, राम लाल, नीरत राम, तेज राम, बुद्धि सिंह और अमर सिंह आदि ने बताया कि शोक संतप्त परिवार आईआरडीपी से संबंधित है। उन्होंने प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है। उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्थानीय विधायक कौल सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंद्र गुलेरिया, चौहारघाटी के कांग्रेस नेता वामण देव ठाकुर, जिप सदस्य शारदा ठाकुर, द्रंग भाजपा नेता जवाहर ठाकुर तथा रमेश शर्मा ने हादसे पर शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
स्कूल में रखा दो मिनट का मौन
उरला। रविवार को शिक्षा का अधिकार दिवस के अवसर पर रावमापा थलटूखोड़ के स्कूली विद्यार्थियों ने अपनी सहपाठी की दुखद मौत पर दो मिनट का मौन रखा और मृतका की आत्मा के लिए शांति की प्रार्थना की। प्रधानाचार्य नरेंद्र गुलेरिया ने कहा कि मृतका पाठशाला की होनहार छात्रा थी।
विज्ञापन
स्कूल में रखा दो मिनट का मौन
उरला। रविवार को शिक्षा का अधिकार दिवस के अवसर पर रावमापा थलटूखोड़ के स्कूली विद्यार्थियों ने अपनी सहपाठी की दुखद मौत पर दो मिनट का मौन रखा और मृतका की आत्मा के लिए शांति की प्रार्थना की। प्रधानाचार्य नरेंद्र गुलेरिया ने कहा कि मृतका पाठशाला की होनहार छात्रा थी।
विज्ञापन