{"_id":"29890","slug":"Mandi-29890-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों में शौचालय निर्माण की जांच होगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों में शौचालय निर्माण की जांच होगी
Mandi
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पधर (मंडी)। संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत पंचायत ने लोगों के घरों में शौचालय निर्माण की जांच शुरू कर दी है। पंचायत स्तर पर गठित स्वच्छता कमेटियां पंचायतों की वार्ड स्तर पर अभियान के तहत जांच करेंगी। सरकार ने जिले को खुला शौच मुक्त कर दिया है। गांव में अभियान की सफलता किस कद्र आगे बढ़ रही है, इसका आकलन होने लगा है। सभी पंचायताें में गठित की गई स्वच्छता कमेटियां गांव-गांव जाकर लोगों के निर्मित किए गए शौचालयों की जांच करेगी। वहीं, जिन परिवारों ने अभी तक शौचालय निर्माण को लेकर प्रशासन को गुमराह किया है, वह अब कानून के दायरे में आ सकते हैं। स्वच्छता कमेटी जिसमें चुने हुए प्रतिनिधि के अलावा विभागीय कर्मचारी शामिल हैं, वह सफाई व्यवस्था पर भी पैनी नजर रखेंगे। शौचालयों का निर्माण भले ही कर दिया हो और गंदगी का आलम हो ऐसे में भी कानूनी कार्यवाही होना स्वभाविक है। अब तक स्थानीय निकाय के माध्यम से प्रशासन ने संपूर्ण स्वच्छता अभियान को कामयाब बनाने में कामयाबी हासिल की है। वार्ड स्तर पर खुला शौच मुक्त की रिपोर्ट भी प्रशासन के पास पहुंच गई है। जांच कमेटियां अपने स्तर पर पंचायत के पूरे गांवों का भ्रमण करेगी और खामियों की रिपोर्ट प्रशासन को तलब करेगी। गांव में जिन परिवारों ने शौचालय बनाए नहीं या निर्माण कार्य अधर में लटका रखा है उन्हें जुर्माना भी हो सकता है। उनके चालान कटने की रिपोर्ट भी प्रशासन को तलब होगी। इधर, कार्यकारी बीडीओ पधर तारा चंद वर्मा का कहना है कि संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत गांव-गांव में स्वच्छता कमेटियों के माध्यम से निरीक्षण किया जा रहा है। जिन लोगों ने अभी भी शौचालयों का निर्माण नहीं किया है, उन पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन