{"_id":"29820","slug":"Mandi-29820-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के भगवाहन मोहल्ला में मकान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के भगवाहन मोहल्ला में मकान जला
Mandi
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंडी। यहां के भगवान मोहल्ला में शनिवार सांय आग लगने से तीन मंजिला लकड़ी का मकान जलकर खाक हो गया। इसमें लाखों रुपये की संपत्ति स्वाह हो गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड की दमकलें मौका पर पहुंच गई। तब तक मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौका पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है। स्व. टेकचंद के तीन मंजिला मकान में शनिवार सांय अचानक आग लग गई। इससे आग की लपटें प्रचंड हो उठी। इस आग की चपेट में आसपास के मकानों को भी नुकसान होने की जानकारी मिली है।
स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर मकान लकड़ी का होने की वजह से अग्निकांड ने भयंकर रूप ले लिया। आसपास के घरों की पानी की टंकियों में भी पानी खत्म हो गया। तब तक फायर बिग्रेड भी पहुंच गई। इससे आग अन्य घरों में फैलने से रुक गई। इसके बावजूद भी होमचंद का सीमेंट का बना मकान भी आग की लपटों से क्षतिग्रस्त हो गया। नप के उपाध्यक्ष गगन कश्यप ने बताया कि लकड़ी के इस पुराने मकान में अचानक आग लग गई, जिससे सारा मकान जल कर खाक हो गया।