{"_id":"29638","slug":"Mandi-29638-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ वर्ष वालेमजदूरों को नियमित करे : धरवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ वर्ष वालेमजदूरों को नियमित करे : धरवाल
Mandi
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी )। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आयुर्वेदिक फार्मेसी, नगर पंचायत जोगिंद्रनगर और लोनिवि के मजदूरों ने अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय धरवाल के नेतृत्व में शहर में जलूस निकाला और उपमंडलाधिकारी नागरिक के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मांग की कि आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके सभी विभागों के मजदूरों को जल्द सरकार नियमित करे। लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर के तहत कार्य कर रहे साठ मजदूरों को नियमित किया जाए तथा उनके हक में लेबर कोर्ट का फैसला भी हुआ है। उन्होंने ज्ञापन में लिखा है कि करोड़ो रुपये का राजस्व जुटा रही जोगिंद्रनगर की आयुर्वेदिक फार्मेसी में आठ से तेरह वर्षों से कार्य कर रहे पार्ट टाइम कार्य कर रहे मजदूरों को भी शीघ्र नियमित किया जाए।
इसके अलावा नगर पंचायत के तहत ग्यारह से चौदह वर्षों के कार्यकाल के कार्य कर रहे दैनिक भोगी मजदूरों को भी नियमित किया जाए। इस मौके पर अजय धरवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि यदि सरकार ने मजदूरों की उपरोक्त मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया तो आठ मई से मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष शुरू किया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेवारी सरकार की होगी।