{"_id":"29591","slug":"Mandi-29591-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-कांग्रेस में राजनीतिक फिक्सिंग : हिलोपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-कांग्रेस में राजनीतिक फिक्सिंग : हिलोपा
Mandi
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। हिमाचल लोक हित पार्टी ने अपना राजनीतिक प्रस्ताव जारी कर दिया है। इसमें पूरी तरह से भाजपा सरकार को घेरने की कवायद है। हाल ही में मंडी में आयोजित पार्टी कीराज्य कार्यकारिणी की बैठक में इस राजनीतिक प्रस्ताव को पारित किया गया। पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य की भाजपा सरकार को अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया है। वहीं, सरकार की मिलीभगत से प्रदेश में भू माफिया, शिक्षा माफिया सक्रिय है। इसके चलते भू सुधार अधिनियम की की धारा 118 के उल्लंघन से गैर हिमाचलियों को कौड़ियों के भाव जमीनें दी गई हैं। इसके अलावा हाइडल प्रोजेक्टों, शिक्षण संस्थानों तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर जमीन की बिक्री शामिल है। बैठक में जहां पार्टी के अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने भाजपा में वापसी से इंकार किया, वहीं भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी बनाए रखने की भी बात कही है। हिलोपा ने वर्तमान लोकायुक्त को नकारते हुए उत्तराखंड की तर्ज पर लोकायुक्त लाने की बात कही है। वहीं, कहा गया कि अगर कांग्रेस ने सही मायने में विपक्ष की भूमिका को अदा किया होता तो हमें अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलने की जरूरत न होती। एक तरह से कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक तौर पर मैच फिक्सिंग चल रही है। हिलोपा ने अनाडेल प्रकरण पर कहा कि मुख्यमंत्री किस दबाव में यह मैदान सेना से छुड़ाना चाहते हैं। खेल से ज्यादा प्राथमिकता देश की सुरक्षा को दी जानी चाहिए। हिलोपा के राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रदेश में भू माफिया, खनन माफिया, दाल घोटाला, शिक्षा का व्यापारीकरण, परिवारवाद, भाई भतीजावाद का बोलबाला है। हिलोपा की ओर से धर्मसिंह गुलेरिया ने यह प्रस्ताव पेश किया जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस मौके पर महेश्वर सिंह, पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा, कर्मदेव धर्माणी, महेंद्र सोफ्त, निजू राम, नवीन धीमान, धैर्य सुशांत, धर्म चंद गुलेरिया, जितेंद्र पाल, टिक्कू ठाकुर, यशोधा नंद बजीर, सरिता हांडा, अनिल कपूर, मानवेंद्र कपूर आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन